गठित होते हुए देश की विकाशशील संघर्षों के कडवे सच से हिन्दुस्तान के समाज को सबसे अन्धकार काल में रंगीन परदे पर असंभव को संभव कर दिखाने के लिए और अपने से भागते हुए समाज के मनोभावों की फंतासी का वो संसार जिसे मैं कभी न रच पाऊँ … रचने के लिए आप सदा याद किये जायेंगे ! आपने हमें सिनेमा के उस स्टाइल से अवगत कराया जो मनोरंजन की मुख्या धारा में पूरी दुनिया में ‘बॉलीवुड‘ के नाम से जाना जा रहा है !
प्रेम और उससे जुडी भावनाओं का नाटकीय रूपक गढ़ने और संगीतमय बिम्ब रचने के लिए आप सदा मेरे प्रेरणा श्रोत्र रहेंगे !

Yash Raj Films ( logo )
बहते पानी का झरना, गाती हवा, उड़ते बादल, लम्बी लम्बी रोमान्टिक ड्राइव, कैमरे में उस एकांत पल को समेट के रख लेने की प्रेमी की ललक, पाल वाली नाव में जिस्म और जान की दुनिया और पानी पर धुप – छाँव का खेल … प्रेमी जोड़े का आउट डोर लोकेशन में मस्ती का परदे पर ये संगीतमय सिलसिला 1959 में बनी पहली फिल्म ‘धुल का फूल‘ से चल रहा था … और अब सदा के लिए प्रेरित करता रहेगा !
जब – जब सिनेमा का सफ़ेद पर्दा दिखेगा आप मुझे याद आयेंगे ! परदे पर भावनाओ का संसार आपसे सुंदर और कौन रचेगा ? अपने सिनेमा के साथ सफ़ेद परदे पर सदा के लिए रेस्ट – इन – लव यश जी ! नमन !











